जयपुर: मानव जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 19 मार्च, गुरुवार को आयोजित होगा। जिसका कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक, समाजसेवी छुट्टन यादव, सर्व कुमावत क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर बंबोरिया सहित गणमान्य विशिष्ट लोगों द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। संस्था अध्यक्ष अमरचंद कुमावत ने बताया कि विवाह सम्मेलन धाबास रोड स्थित गणपति पैलेस में आयोजित होगा, जिसमे निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में सर्व समाज के 5 जोड़े दामपत्य सूत्र में बंधेंगे व साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन व प्रतिमा सम्मान समारोह कल गुरुवार को
By -
March 17, 2026
0
Tags: