जयपुर: कोली समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 21 फरवरी से 15 मार्च तक चला। इस टूर्नामेंट में 21 टीमों ने भाग लिया। 15 मार्च को जयपुर के चौगान स्टेडियम में इलेवन स्टार ओर आमेर रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें आमेर रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, इलेवन स्टार ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आमेर रॉयल्स दूसरी पारी खेलते हुये 9 विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई, इस मुकाबले को इलेवन स्टार ने 23 रन से जीत लिया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच महेश रहे, उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया, 43 रन और 3 विकेट लिए। कोली समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का बेस्ट बल्लेबाज आमेर रॉयल्स के मनीष रहे, बेस्ट बॉलर ट्रॉफी फाइटर के नवीन को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.राहुल महावर, धनराज महावर ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार व इनामी राशि प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
9वी बार इलेवन स्टार ने अपने नाम किया कोली समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
By -
March 17, 2026
0
Tags: