स्वच्छ राजस्थान, सुन्दर राजस्थान संकल्प को सिद्ध करना है: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में राजस्थान दिवस को लेकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में स्वच्छ राजस्थान सुन्दर राजस्थान अभियान के तहत साफ-सफाई करके श्रमदान किया। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजस्थान दिवस पर स्वच्छ राजस्थान सुन्दर राजस्थान का संकल्प लिया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि हमारा राजस्थान अपनी वीरता व गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। इस गौरव को बनाए रखने के लिए हमें स्वच्छ राजस्थान, सुन्दर राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करना होगा। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया श्रमदान केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है बल्कि यह एक संदेश है कि हम अपने सार्वजनिक संस्थानों व शहर को स्वच्छ रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर वंश प्रदीप पारीक, जयनारायण कुमावत, आशाराम डोई, सियाराम शर्मा, भूषण सालोदिया, ओमप्रकाश वर्मा, रामविलास बलाई, एसडीएम प्रीति मीणा, तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर, अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट, मदन लाल वर्मा, राजकुमार करनानी, हेमराज शर्मा, सुरेश राजवंशी, जीतू सेन, सहायक अभियंता राजप्रताप राणावत, गजेन्द्र सिंह राजावत व बाबूलाल पांडा सहित कई कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!