पूर्व उपराष्ट्रपति ने ढोल बजाकर बढ़ाया विवाह समारोह का उत्साह

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बख्तावरपुरा निवासी जय सिंह कटेवा के सुपुत्र के विवाह समारोह में उस समय खास उत्साह का माहौल बन गया, जब भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ढोल बजाकर समारोह में उपस्थित मेहमानों का उत्साह बढ़ा दिया। जयपुर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित इस विवाह समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी रही। समारोह के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति ने ढोल की थाप पर कुछ समय तक ताल देते हुए उपस्थित लोगों का अभिवादन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल और भी आनंदमय हो गया। जानकारी के अनुसार यह विवाह मनोज शशि कटेवा के बेटे तथा झुंझुनूं के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय पवित्र कटेवा के भतीजे डॉ.विधान कटेवा का विवाह डॉ.सोनिया के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
पूर्व उपराष्ट्रपति द्वारा ढोल बजाने का यह दृश्य समारोह में उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!