झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर 17 मार्च को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे गोल्याना में नव निर्मित सहायक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। दौरे के दौरान मंत्री नागर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे झुंझुनूं से प्रस्थान कर रात्रि 9:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे।
3/related/default