जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर नागर मल जांगिड़ को मिलेगा राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विश्व बंधु एकामहे की अवधारणा को साकार करने वाले संगठन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर 30 मार्च 2026 को एक विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुलाबी नगरी में 25 देश के राष्ट्र ध्वजों के सानिध्य में आयोजित होगा। राजस्थान दिवस महोत्सव के अवसर पर चयनित प्रतिभा नागरमल जांगिड़ गवर्निंग काउंसलिंग सदस्य महावीर इंटरनेशनल एपेकस, राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। नागरमल जांगिड़ ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गौरव को उत्सव के रूप में मनाने का सशक्त माध्यम है, जिससे समाज एवं राष्ट्र को एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का सकारात्मक संदेश प्राप्त होता है। अवार्ड के चयन को सुनकर मित्रों, शुभचिंतक और ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!