श्री राधा महिला मंडल ने फागोत्सव का किया भव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): इंद्रा कॉलोनी में स्थित श्याम मंदिर में श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री राधा महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने बताया कि फागोत्सव को लेकर बाबा श्याम का मनमोहक भव्य शृंगार किया गया। दोपहर एक से चार बजे तक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे महिला मंडल द्वारा श्री राधा हमारी गोरी गोरी है नवल किशोरी, कान्हा बरसाने में आजैयो बुलाई राधा प्यारी, रंग मत डाले रे सांवरिया, श्याम रंग में रंगी चुनरिया, श्याम के बिना तुम आधे तुम्हारे बिना श्याम आधे राधे राधे एवं होली आई होली आई सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने रंग-गुलाल एवं फूलों की होली खेली। धमाल पर नाचते गाते बाबा श्याम को रिझाया। श्याम नाम के जयकारो से मंदिर गुंजायमान हो गया। भजन संध्या के बाद महाआरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नीलम जैन, शिप्रा जैन, भावना खंडेलवाल, ललिता अग्रवाल, रेनू, रश्मि, इंदु, संजू, कंचन, संतोष, नीलम, ममता, रेखा, सुशीला, अंजू, लक्ष्मी, वंदना, शीलू, मोना व कविता सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!