भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत महावीर पार्क में किया श्रमदान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): जैन महासभा बीकानेर ने भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत 01 मार्च, रविवार को महावीर पार्क, सर्किट हाउस के सामने श्रमदान किया। जैन महासभा बीकानेर अपनी स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष मना रहा है। रजत जयंती व भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के आयोजन की शुरुआत स्वच्छता संकल्प अभियान से की। महावीर पार्क से 3 ट्रेक्टर से ज्यादा कचरे का निस्तारण किया गया। जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल बोथरा ने स्वच्छता अभियान की प्रसंसा करते हुए कहा कि अब महावीर पार्क के सौन्दर्यकरण का कार्य हाथ में लिया जायेगा। अध्यक्ष बोथरा ने कहा कि जैन महासभा का रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बहु आयामी धार्मिक, सामाजिक कार्य किये जायेंगे। उपाध्यक्ष जैन संजय सांड ने कहा कि जैन महासभा समय समय पर ऐसे अनेक कार्यक्रम हाथ में लेकर सामाजिक सरोकार के कार्यो को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। जैन महासभा के मंत्री जतनलाल संचेती ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों के पालन करने की आज सबसे ज्यादा आवश्यकता है। जैन महासभा भगवान महावीर के दर्शन एवं 21 व्यंजन सीमा अभियान से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में नवरतन बोथरा ने 21 व्यंजन सीमा अभियान में सक्रियता से कार्य करने की बात रखी। सहमंत्री जैन मनीष नाहटा ने बताया कि बीकानेर जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था जैन महासभा के तत्वावधान में महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को विशाल प्रभात फेरी व मुख्य प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन होगा। 

*महिलाओं की रही भागीदारी*

शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर उत्साह से भाग लिया। जैन महासभा की महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम नौलखा व पूर्व अध्यक्षा प्रीति डागा के नेतृत्व में महिलाओं ने अपनी सहभागिता की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!