मॉडल स्कूल मे प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अन्तिम तिथि 16 मार्च

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2026-27 में कक्षा 1 से 9 में रिक्त सीटो पर राजस्थान सरकार द्वारा जारी संदर्भित प्रवेश नीति के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि कक्षा 1 से 9 में इच्छुक आवेदक प्रवेश हेतु 6 मार्च से विद्यालय समय में प्रवेश प्रभारी रमेशचंद मीना से संपर्क करके नि:शुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन 6 मार्च से 16 मार्च के मध्य विद्यालय में जमा होंगे। 16 मार्च के पश्चात कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 8 के लिए 19 मार्च को चयनित आवेदको की सूची का निर्धारण किया जाएगा। 23 मार्च को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। 25 मार्च से 30 मार्च तक चयनित आवेदकों से प्रवेश फॉर्म भरवाए जाएंगे और कक्षा 9 के लिए 18 मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। 23 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी होगा एवं 30 मार्च तक चयनित विद्यार्थियों से प्रवेश फॉर्म लिए जाएंगे तथा 1 अप्रैल से नए सत्र की कक्षाओं का विधिवत संचालन शुरू होगा। कक्षा 1 में रिक्त 40 सीटों पर प्रवेश एवं कक्षा 2 से 5 तक की कक्षाओ में सीट रिक्त होने पर प्रवेश दिया जाएगा। वैसे ही कक्षा 6 में रिक्त 40 सीटों पर प्रवेश एवं कक्षा 7 से 8 तक की कक्षाओं में सीट रिक्त होने पर प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 9 में भी रिक्त होने वाली सीटों पर प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!