निवाई (लालचंद माली): राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्राचार्य प्रो.मीनाक्षी बघेल की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य वक्ता डीवाईएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने युवाओं पर नशे का दुष्प्रभाव विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करती है, बल्कि इसके कारण अनमोल मानव जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे का आदी होने के बाद व्यक्ति अक्सर अपराध की दुनिया में कदम रख देता है, इसलिए युवाओं को स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी इस लत से दूर रखकर जीवन के वास्तविक मूल्य को समझना चाहिए। उन्होंने साइबर क्राइम पर भी विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराते हुए उनसे बचने के प्रभावी उपाय भी बताए। कार्यक्रम के अंत में पुलिस प्रशासन के प्रति सहयोगात्मक भावना रखने वाले विद्यार्थियों के नाम पुलिस मित्र स्वयंसेवकों के रूप में दर्ज किए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी रूपा चौधरी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान नई किरण नशा मुक्ति केंद्र योजना के नोडल प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने आभार व्यक्त किया
3/related/default