निवाई (लालचंद माली): महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवीन निवाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 से शुरू होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामधन गुर्जर ने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रवेश के विद्यार्थी 14 मार्च से 23 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित छात्रों की सूची लॉटरी के माध्यम से निकाली जाएगी, जिसका प्रकाशन 25 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 में 30 सीटें, कक्षा 2 में 17, कक्षा 3 में 19, कक्षा 4 में 18, कक्षा 5 में 10, कक्षा 6 में 20, कक्षा 7 में 16, कक्षा 8 में 17 और कक्षा 9 में सर्वाधिक 52 सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर चयन के पश्चात प्रवेश का कार्य 28 मार्च से शुरू होगा। विद्यालय में नए सत्र का नियमित शिक्षण कार्य 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा।
महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवीन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 14 से होंगे आवेदन
By -
March 10, 2026
0
Tags: