झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान के स्थापना दिवस समारोह में विश्व बंधुत्व एकामहे अवधारणा को साकार करने वाला संगठन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच (वीसीओ) द्वारा राजस्थान के समृद्ध इतिहास सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से 30 मार्च को राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर समृद्ध सांस्कृतिक सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुलाबी नगरी जयपुर में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंच के संयोजक नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान दिवस महोत्सव के अवसर पर चयनित प्रतिभा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ का समारोह मंच के प्रेरणा स्रोत अतिथि सिक्किम के पूर्व राज्यपाल एवं न्यायमूर्ति एसएन भार्गव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। जांगिड़ के सम्मानित होने पर अनेक संस्थाओं व मित्रों ने बधाइयां प्रेषित की है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत इंजीनियर नागरमल जांगिड़ को राजस्थान समरसता गौरव अवॉर्ड से नवाजा
By -
March 31, 2026
0
Tags: