टीबी मुक्त पंचायत अभियान में जिला प्रदेश स्तर पर सम्मानित पर कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने टीम को दी बधाई

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अवार्ड समारोह में जिले में सर्वाधिक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करवाने के लक्ष्य प्राप्ति पर जिले को मिले सम्मान को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों, जागरूकता और समर्पित कार्यशैली का परिणाम है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.विजय सिंह मांजू ने जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति पर विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत टीबी मरीजों की पहचान, उपचार और निगरानी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले के 236 हाई रिस्क गांवों में विभाग द्वारा शिविर लगाकर नियमित रूप से सर्वे, स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक संभावित मरीजों की पहचान हो सके। साथ ही, मरीजों को नियमित दवा और पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके पूर्ण स्वस्थ होने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होनें यह भी कहां कि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिऐं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!