निवाई (लालचंद माली): रक्षण परियोजना के अंतर्गत आई पार्टनर इंडिया के तत्वावधान में देव पैलेस में यूथ केरियर काउंसलिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निवाई सहित कोटखावदा, सिरस, श्योसिंहपूरा व नाहरवाडी के युवाओं ने भाग लिया। क्लस्टर कोर्डिनिटर हरपाल बैरवा ने बताया कि सत्र का उद्देश्य छात्रों को सही व सार्थक केरियर चुनने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में केरियर कोच पार्थ मेहता ने छात्रों को केरियर चयन की सही प्रक्रिया व सोच के विस्तार पर चर्चा की। पार्थ ने बताया कि केरियर चुनते समय डेटा, तथ्य व भविष्य के अवसरों को ध्यान में रखना चाहिए। इस अवसर पर केशव, मुस्कान, राहुल, सोनू, शितल व विनित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default