आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टे का एक आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): डीएसटी व पुलिस निवाई थाना क्षेत्र में आईपीएल मैच के दौरान लाखों रुपये के ऑनलाइन सट्टे के कारोबार करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे 22 हजार 400 रुपए, दो मोबाइल, एक एलईडी व सट्टे के हिसाब की डायरी जब्त किए है। डीएसटी के उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध अभियान को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल प्रसाद व पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निवाई थाना क्षेत्र में आईपीएल 2026 के बेंगलुरु बनाम हैदराबाद मैच के दौरान लाखों रुपये के ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए इंदिरा कॉलोनी में देर रात दबिश देकर आरोपी रवि पारीक उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिससे 22 हजार 400 रुपये की सट्टा राशि, दो मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी व सट्टे के हिसाब-किताब की एक डायरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। टीम में हैड कानि मो.शरीफ, कानि प्रधान, शिवपाल, रुकमकेष, राधा मोहन, राधाकिशन व राजेश कुमार शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!