श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर चोटियान से मोमासर तक 12 किमी की सड़क स्वीकृति करवाने पर ग्रामीणवासियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का अभिनंदन व सत्कार किया। ग्रामीणों ने विधायक सेवा केन्द्र श्रीडूंगरगढ़ पहुँचकर विधायक को साफा, शाल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर आभार जताया। ज्ञात रहे कि इस सड़क की मांग काफी लम्बे समय से चली आ रही थी, जो अब विधायक सारस्वत के प्रयासों से पूरी हुई है। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है तथा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। भवानी प्रकाश ने बताया कि इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, गजानन्द शर्मा, पूर्व सरपंच समुन्दर सिंह, गणेश सुथार, त्रिलोक राम मेघवाल, ओमप्रकाश बारोठिया, बजरंग चोटियां, इंद्र सिंह, तेजाराम मेघवाल, ताजाराम मेघवाल सहित सैंकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सड़क निर्माण के कार्य की विधायक सारस्वत ने दिलवाई स्वीकृति, क्षेत्र के लोगों ने विधायक का किया स्वागत सत्कार
By -
March 05, 2026
0
Tags: