भामाशाहों ने किया नवीन विद्यालय भवन का अवलोकन

AYUSH ANTIMA
By -
0



तारानगर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री सूरजमल जी हीरालाल जी काशीराम जी कंदोई बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, तारानगर के नवीन भवन का भामाशाह निरंजन कंदोई, श्याम कंदोई, प्रमोद जी कंदोई ने अपने भ्राताओं के साथ अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भवन की व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्य की सराहना की। अवलोकन के उपरांत 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भामाशाहों ने बताया कि नवीन भवन का लोकार्पण राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस गरिमामय अवसर पर अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान के मंत्री शिवप्रसाद एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान अनिल सगतानी, विकास चाचाण, शिव कुमार सरावगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन की आशा व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!