काजड़ा से नकीपुर पहाड़ी माता धाम तक निकलेगी 73वीं विशाल निशान पदयात्रा

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनने वाली 73वीं विशाल निशान पदयात्रा का आयोजन 25 मार्च 2026, बुधवार को किया जाएगा। यह धार्मिक यात्रा सांय 4 बजे रेजड़ी-केजड़ी माता मंदिर, काजड़ा से प्रारंभ होकर नकीपुर पहाड़ी माता धाम तक पहुंचेगी। पदयात्रा आयोजन समिति के सदस्य पवन शर्मा (कलावटिया) और भगवती प्रसाद स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। भक्तजन हाथों में निशान (ध्वज) लेकर माता रानी के जयकारों के साथ पूरे मार्ग में भक्ति भाव से चलेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की उचित व्यवस्था की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति सदस्यों ने यह भी बताया कि इस पदयात्रा की शुरुआत वर्ष 1990 में की गई थी, जो आज एक विशाल धार्मिक परंपरा का रूप ले चुकी है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!