शेखावाटी में पहली बार रूद्र महायज्ञ का दिव्य संगम

AYUSH ANTIMA
By -
0


 
सीकर/खाटूश्यामजी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी अंचल में पहली बार आयोजित हो रहे भव्य रूद्र महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया है। 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक श्री मिश्राई नाथ जी आश्रम, अलोदा (खाटूश्यामजी) में चल रहे इस नव कुंडीय महायज्ञ में दूर-दूर से संत-महात्माओं, पुजारी संघों और श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन हो रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल सीकर जिले बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान देने का कार्य किया है। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की सुगंध और भक्तों की श्रद्धा मिलकर अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण कर रही है। पुजारी सेवक महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि संतों का आगमन बना आकर्षण, नाथ संप्रदाय की गरिमा बढ़ी-झुंझुनूं के नाथजी आश्रम से श्री ओम नाथ महाराज, विचार नाथ महाराज सहित अनेक संतों का आगमन इस महायज्ञ की विशेषता बन गया। झुंझुनू से ही पुजारी सेवक महासंघ सयोजक महेश बसावतिया, जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी तथा सीकर पुजारी सेवा संघ के जिला अध्यक्ष शंकर लाल भी पहुंचे। ग्राम अलोदा में सभी संतों और पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और यज्ञ में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। महायज्ञ के दौरान महाराज श्री गोपाल लाई नाथ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे यज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और संस्कृति को सशक्त बनाते हैं।
यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे आयोजन स्थल पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है।

*शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक आयोजन* 

यह रूद्र महायज्ञ शेखावाटी क्षेत्र का पहला और सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!