शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित

AYUSH ANTIMA
By -
0

           
पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी में अमर शहीद भगत सिंह, अमर शहीद राजगुरु एवं अमर शहीद सुखदेव के 95वें बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भगत सिंह सर्किल पर स्थित अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों की स्मृति में देशभक्ति के नारे लगाए एवं उनकी शहादत को देश सेवा का एक अनूठा उदाहरण बताया। इस अवसर पर डॉ.हरिसिंह सांखला, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर कटेवा, तेन सिंह बराला, महावीर प्रसाद, सुभाष सैनी, राष्ट्रीय युवा योजना के कर्मवीर कटेवा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!