राष्ट्रीय पक्षी मोर पर कुत्तों का हमला, ग्रामीणों व वन्य जीव प्रेमी ने तत्परता से बचाई जान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): क्षेत्र में लगातार कुत्तों की घटनाएं बढ़ने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। क्षेत्र के कुत्ते इतने हिंसक हो चुके हैं कि जानवरों के छोटे बछड़ों तक का शिकार कर लेते हैं, इसके साथ ही क्षेत्र में कई छोटे बच्चों को भी शिकार बना चुके हैं। मंगलवार की सुबह रास्ते में विचरण कर रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। मोर की चीख पुकार सुनकर भागीरथ सैनी, धर्मराज कजोटिया व सोहन माली ने कुत्तों से मोर को बचाया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को रेस्क्यू कर वन विभाग निवाई में ले गए। इस अवसर पर सूरज सैनी, भागीरथ, धर्मराज व सोहन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!