भाजपा स्थापना दिवस को लेकर देहात जिला की तैयारी बैठक आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: भारतीय जनता पार्टी देहात जिला की ओर से आगामी 6 अप्रैल स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक रघुनाथ नरेडी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता रघुनाथ नरेडी ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, सजावट, साहित्य वितरण एवं बूथ स्तर पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तरीय सम्मेलनों का आयोजन होगा, जिनमें संगठन विस्तार, पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 7 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” के तहत जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद करेंगे तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों से संपर्क तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही लाभार्थियों से संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने किया। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में प्रभारी बलवीर विश्नोई, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सुरेंद्र सिंह चारण, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, महामंत्री कैलाश विश्नोई, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, राजपाल शेखावत, हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री राजाराम ओझा, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, अर्जुन कड़वासरा, पूजा मोहत, श्रवण प्रजापत, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, कार्यालय सह प्रभारी जैना महाराज, मीडिया सह संयोजक अशोक मारू, आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी, सरोज प्रजापत, भंवरलाल जांगिड़, चेन सिंह राजपुरहित, रामरतन सियाग, नरेश मोठ, मोहन कसवां, शुभकरण विश्नोई, करनाराम कुमावत, राधेश्याम दर्जी, पूराराम ढाका, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!