निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल के सानिध्य में माण्डकलां नगरफोर्ट में 3 अप्रेल को जिला स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला महामंत्री रामभज वर्मा बगडी ने बताया कि समारोह में समाज की एकजुटता को बढावा देने के साथ-साथ माण्डकलां धर्मशाला के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल होंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक रामसहाय वर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि भोजन सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिला संगठन सचिव व भामाशाह शंकरलाल बांसीवाल फुलेता एवं सहायक विकास अधिकारी मदनलाल चोमियाँ पलाई को दी गई। जिलाध्यक्ष शंकरलाल हाथीवाल राहोली व जिला महामंत्री रामभज वर्मा बगडी ने समस्त समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
3/related/default