कर्नल किरोडी सिंह बैंसला को किया याद: चतुर्थ पुण्यतिथि पर कर्नल बाबा लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत रहे कर्नल किरोडी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर वीर गुर्जर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार एवं देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया के अध्यक्ष नरेश गुर्जर व छात्रावास समिति के अध्यक्ष रामभजन गुर्जर ने कर्नल बैंसला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तहसीलदार नरेश गुर्जर ने कर्नल किरोडी सिंह बैंसला के जीवन को संघर्षों, अनुशासन व समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें एक युगपुरुष बताया। इस दौरान नरेश गुर्जर द्वारा छात्रावास में एयर कंडीशनर लाइब्रेरी का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला लाइब्रेरी के रूप में नामकरण कर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी से छात्रावास के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व स्वाध्याय के लिए एक बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि कर्नल बैंसला का सपना था कि समाज का हर युवा शिक्षित व आत्मनिर्भर बने। यह लाइब्रेरी उसी सपने को साकार करने की दिशा में एक बडा कदम है। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर कर्नल साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए गए शिक्षा व सामाजिक सुधारों के आदर्शों को निरंतर आगे बढाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री रतनदीप गुर्जर, दयाराम भड़ाना, सुरेश ड़ोई, गिर्राज बोकण, कैप्टन सीताराम चौहान, देवालाल उमरवाल, रामकिशन बहादुरपुरा सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!