निवाई (लालचंद माली): गांव झिलाय के पास स्थित दादूदयाल गौशाला में संत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में नवनियुक्त नाथ समाज के प्रदेश महामंत्री सूरजकरण योगी और प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश योगी का समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा राजस्थानी परंपरा अनुसार तिलक लगाकर माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज सुधार एवं सामाजिक एकता के बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर योगी, शंभूनाथ मुहाना ,चौथमल योगी पीपलू, बद्रीनाथ दहलोद, चिरंजीलाल योगी सिरोही, अध्यापक कमल योगी व शीतला माता सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष का नाथ समाज ने किया स्वागत
By -
March 31, 2026
0
Tags: