अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद: फागोत्सव का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


उदयपुर (मनोज शर्मा): अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) उदयपुर (महिला प्रकोष्ठ) एवं भौमेश्वर महादेव मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में फागोत्सव मनाया गया। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मधु मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती मोहिनी मेनारिया एवं प्रदेश महासचिव अनिता पालीवाल द्वारा लड्डू गोपाल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्यों तथा भोंमेश्वर् महादेव समिति की समस्त मातृ शक्ति द्वारा फाग के गीतों व भजनों के साथ नृत्य और पुष्पवर्षा का भरपूर आनंद लिया। इसी के साथ आगामी आने वाले महोत्सव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु सभी से अपने विचार को साझा करने के लिए बैठक पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुमन मेहता, दुर्गा मेनारिया, सरोज मेनारिया, दीप्ति पालीवाल, मीनाक्षी शर्मा, गरिमा नागदा, करुणा मेनारिया, सरस्वती मेनारिया, मंजु मेनारिया, चेतना मेनारिया, रेखा मेनारिया, ज्योति मेनारिया सहित महादेव समिति की समस्त सदस्या- लीला चौधरी, भगवंती बोकाडिया, नीतू जरौली, हेमलता अग्रवाल, जया राठौड़, सुमन शाह, भावना पटेल, पूजा मूंदड़ा, अनीता सहलोत, अनु आदि सदस्यगण उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!