एसकेआईटी में “डाटा विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स एंड टेक्निक्स” विषय पर पाँच दिवसीय ऑनलाइन एसटीटीपी का हुआ सफल समापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ACT Academy के सहयोग से 24 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय ऑनलाइन शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम “डाटा विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स एंड टेक्निक्स” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक डाटा विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स एवं तकनीकों की जानकारी प्रदान करना तथा प्रभावी डाटा विश्लेषण के लिए व्यावहारिक कौशल विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डॉ.रंजना संतोष काले, डॉ.जोथिमणि के., डॉ.अभिजीत सिंह जडेजा एवं डॉ.विग्नेश रामामूर्ति एच. ने क्रमशः Tableau, Microsoft Excel, Microsoft Power BI तथा Generative AI विषयों पर व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रस्तुति दी। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को डाटा विश्लेषण, विज़ुअलाइज़ेशन तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के आयोजन में ACT Academy के प्रतिनिधियों डॉ.सौदामिनी मेमन, डॉ.दीपिका, डॉ.गीता तथा डॉ.अर्नेस्ट स्टीफन ग्नानदॉस का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके लिए संस्थान की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर संस्थान के प्रबंधन के निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.विपिन जैन तथा उप-विभागाध्यक्ष सुश्री रितु शुक्ला के मार्गदर्शन को कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ.सरोज अग्रवाल तथा समन्वयक डॉ.प्रियंका यादव एवं डॉ.हरि मोहन सिंह भाटी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!