पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के प.पूज्य राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज जी एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर श्रीमती कविता पूनिया को हिन्दू महिला सभा प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति श्रीमती कविता पूनिया के राष्ट्र व हिन्दुत्व के प्रति समर्पण व सामाजिक कार्यो में सहभागिता को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती पूनिया ने कहा कि सदस्यता अभियान सम्मेलन जनान्दोलन के माध्यम से अखिल भारत हिन्दू महासभा को मजबूती प्रदान करते हुए राजस्थान में टीम गठित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरी जी महाराज के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगी। जिससे राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, तीर्थ रक्षा एवं राजनीती का आध्यात्मिकरण के कार्यों को बल दूंगी व संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करूंगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणी नन्द गिरी जी महाराज, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, राजस्थान प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला और राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष महिला सभा श्रीमती अनीता दीपक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया व प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी का आभार जताया और कहा कि जनसंपर्क बढ़ाकर और अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। नियुक्ति के बाद श्रीमती पूनिया को श्री सेवा सुख संस्थान की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, हार्ट ब्रिज फाउंडेशन के सचिव विमल कुमार शर्मा, कोटपूतली बहरोड़ जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है की राजस्थान प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए युवाओं, समाजसेवकों और महिला शक्ति को मजबूत करना ही प्राथमिकता है। नई नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा को और अधिक बल मिलेगा।
श्रीमती कविता पूनिया बनी अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिन्दू महिला सभा की प्रदेश महामंत्री
By -
March 11, 2026
0
Tags: