बीसलपुर पेयजल परियोजना से गांवों को जोडने में गति लाएं: कल्पना अग्रवाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत पलेई में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में बीसलपुर पेयजल परियोजना से गांवों को जोडने, पलेई की ओर जाने वाले सडक मार्ग की मरम्मत, ग्राम पंचायत का रिकार्ड नगर पालिका निवाई को सुपुर्द करने एवं गौशाला बनवाने सहित कई समस्याओं पर चर्चा की गई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का हल तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण करें। उन्होंने उपखंड अधिकारी प्रीति मीना को सभी विभागों से जन समस्याओं के निस्तारण की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर अग्रवाल ने संवेदनशीलता से ग्रामीणों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करें एवं पात्र लोगों को सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने बीसलपुर पेयजल परियोजना से पलेई गांव को जोडने की प्रगति को लेकर जलदाय विभाग के अभियंताओं से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए घर घर नल कलेक्शन के काम में गति लाएं। खराब हैंडपंपो को शीघ्र दुरस्त करें। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत पलेई को शामिल करने का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा रिकार्ड नगर पालिका को सुपुर्द नही करने को गंभीरता से लेते हुए विकास अधिकारी को शीघ्र ही ग्राम पंचायत का रिकार्ड नगर पालिका को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि भारत सरकार की यह योजना बिजली उपभोक्ताओं के लिए हितकारी है। इसलिए इस योजना का आमजन में अधिकाधिक प्रचार प्रसार किया जाएं। उन्होंने ग्रामीणों को सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने उपखंड कार्यलय, उपकोष एवं पंचायत समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने सभी शाखाओं में मौजूद संबंधित कार्मिकों से सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उपखंड अधिकारी प्रीति मीना को पेंडेंसी समाप्त करने एवं योजनाओं का लाभ समयबद्ध सीमा में पात्र व्यक्तियों को देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार नरेश गुर्जर, सीएमएचओ शैलेंद्र चौधरी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विरेन्द्र सिंह सोलंकी, सीबीईओ, विकास अधिकारी व प्रशासक सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!