बड़े ही धूमधाम से निकली रजवाड़ों के समय से चली आ रही गणगौर की सवारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रजवाड़ों के समय से चली आ रही गणगौर की सवारी बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर की शाही सवारी बैंड बाजे के साथ दोपहर 3:15 बजे से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व.श्री रिछपाल जी शर्मा के निवास स्थान से नगर पालिका चौक, डालमिया का कुआं, कांया का मंदिर, गांधी चौक, शाकंभरी मंदिर, मुंशीयो का मोहल्ला स्टेशन रोड होते हुए मंडी तक पहुंची। गणगौर यात्रा के दौरान नवविवाहितों द्वारा शिव पार्वती के स्वरूप इशर गणगौर की जगह जगह पूजा की गई। गणगौर यात्रा में ऊंट सवार, घुड़सवार आकर्षण का केंद्र बने रहे। सूरजगढ़ मंडी के मध्य स्थित शिव मंदिर से वापस पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व.श्री रिछपाल जी शर्मा के निवास स्थान पर गणगौर यात्रा का विधिवत समापन किया गया। यात्रा के दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा, राजकुमार भट्ट, श्री कृष्ण परिषद अध्यक्ष पालीराम मुंशी, पूर्व सरपंच बलबीर कासनी, पूर्व कृष्ण परिषद अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महावीर इंटरनेशनल केंद्र सूरजगढ़ के अध्यक्ष मनोहर लाल जांगिड़, गणेश मंदिर के महंत राजेंद्र पीपलवा, रौनक शर्मा, राजेश जोशी, वासुदेव सेन, शशि शाह, राजकुमार टेलर, संजय शर्मा, शेखर शर्मा, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, अशोक शर्मा, संजय गोयल, श्रीराम जांगिड़, संपत जिंदल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!