ईदगाह में सैकड़ों मुस्लिम भाईयों ने अदा की ईद-उल-फितर (ईद) की नमाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी स्थित ईदगाह में शनिवार को ईद-उल-फितर (ईद) पर पिलानी एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों मुस्लिम भाईयों ने ईद की नमाज अदा की तथा देश में अमन चैन न भाईचारे कि दुआएं मांगी। ईदगाह के मौलवी ने सैकड़ों मुस्लिम भाईयों को ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज अदाई के दौरान सीरी पिलानी के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.जमील अख्तर, बाल निकेतन विद्यालय पिलानी के पूर्व उप प्रधानाचार्य मौहम्मद सीकी, हांजी इब्राहिम कुरैशी, मौहम्मद इकबाल खान, मुराद खान, अख्तर कुरैशी, पूर्व पार्षद नबील खां, लाल मोहम्मद रंगरेज, मोहम्मद ईशाक खां, यासीन लोहार, मंजूर अली लोहार, इस्लाम भाटी सहित सैकड़ों मुस्लिम मोजूद थे। इस अवसर पर ईदगाह परिसर में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, पिलानी पालिका के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल नायक, विद्या विहार पालिकाध्यक्षा श्रीमती कमलेश रणवा, रोहिताश्व रणवा, पूर्व पिलानी पालिका अध्यक्ष होशियार सिंह, युवां कांग्रेस नेता प्रदीप झाझड़िया, प्रेम प्रकाश मोयल, पूर्व पार्षद राजेश फोरमैन, पिलानी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा, शारदा मेघवाल, बजरंग लाल आलड़िया, डॉ.भीमराव अंम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष ललित ढेण्डवाल, पूर्व पार्षद विशाल नायक, पूर्व पार्षद पंकज भोमिया, अनिल जांगिड़, सुरेश कुमावत सहित पिलानी के अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर सभी मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!