सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों जोरों पर

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में रामनवमी पर श्याम मंदिर परिसर में आठवां सर्व समाज नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। संस्थान के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि संस्थान के तत्वावधान में रामनवमी को आठवां विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर 26 मार्च को रामनवमी पर आयोजित विवाह सम्मेलन में ग्यारह जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है, जिसको लेकर 10 जोडों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिनमें 8 हिन्दू व 2 मुस्लिम जोडे है। हिन्दु जोडों का हिन्दु रीति रिवाज से पाणिग्रहण किया जाएगा व मुस्लिम समाज के जोडों का निकाह किया जाएगा। इस दौरान सुलेखचंद गुप्ता, रमेश विजय, शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, राजू मालावत, प्रदीप पारीक, अविनास पारीक, मोहित चँवरिया, राकेश घांसी व सर्वेश द्विवेदी सहित संस्थान के कई सदस्य व्यावस्थाओं में जुटे हुए है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!