सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मिले विधायक जेठानंद व्यास ।

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: बीकानेर में प्रस्तावित ‘अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सेलेरेटर्स’ के शीघ्र शिलान्यास को लेकर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री राज्यवर्धन सिंह से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा।
विधायक व्यास ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में बीकानेर में अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सेलेरेटर्स की स्थापना की घोषणा की थी। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इस परियोजना का जल्द शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ करवाया जाए, ताकि बजट घोषणा शीघ्र धरातल पर उतर सके। व्यास ने कहा कि इस स्टूडियो की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण और काम के नए अवसर मिलेंगे। इससे युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से छोटे स्तर पर फिल्म और डिजिटल प्रोजेक्ट्स को भी बढ़ावा मिलेगा तथा स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।


*एमएम ग्राउंड में जिला क्रीड़ा परिषद का उप केंद्र पुनः करें क्रियाशील*

विधायक जेठानंद व्यास ने खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से राजकीय एमएम ग्राउंड में पूर्व में संचालित जिला क्रीड़ा परिषद के उपकेंद्र को पुनः क्रियाशील करने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि बीकानेर में खेलकूद गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से एमएम ग्राउंड में वर्ष 2005-06 तक जिला क्रीड़ा परिषद का उपकेंद्र संचालित था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में साइकलिंग, क्रिकेट, तीरंदाजी और योग के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर चुके हैं। इन गतिविधियों में और गति लाने के उद्देश्य से इस उप केंद्र को पुनः क्रियाशील करना आवश्यक है। इसके मध्य नजर उन्होंने इस केंद्र को पुनः खोलने के संबंध में चर्चा की।

*निगम में आईटी संवर्ग के नए पदों के सृजन की रखी आवश्यकता*

विधायक जेठानंद व्यास ने नगर निगम में आईटी संवर्ग के विभिन्न पदों के सृजन की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा जनता से जुड़े अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं, लेकिन निगम में आईटी संवर्ग के पद सृजित नहीं है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके मध्यनजर उन्होंने नगर निगम में एसीपी का एक, प्रोग्रामर के दो, सहायक प्रोग्रामर के तीन तथा सूचना सहायक के पंच पद सृजित करने की आवश्यकता जताई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!