मानसरोवर में होने जा रहे शिव महापुराण कथा की तैयारियां जोरों पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर में होने वाली श्री शिव महापुराण महाकथा के आयोजन को लेकर आज उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों ने कथा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव पचार, पुलिस उपायुक्त राज ऋषि राज, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) बजरंग सिंह शेखावत, डीआईजी ट्रैफिक योगेश दाधीच, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा, एसीपी आदित्य काकड़े, थाना अधिकारी महेंद्र यादव, कैलाश मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर शिव पुराण महाकथा के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश अत्री, प्रशासक मनोज पांडे, आयोजन समिति के प्रभु नारायण गुप्ता, सुशील शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, अशोक सरना आदि मौजूद रहे।
जैसा कि विदित है कि मानसरोवर में 15 मार्च को विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 11,000 महिलाएं भाग लेंगी। इसके पश्चात 20 से 26 मार्च तक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा का वाचन होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!