चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के श्री मेढ स्वर्णकार समाज की ओर से नवरात्र के शुभारंभ के मौके पर निशान शोभायात्रा निकाली गई। एक रथ में माता दुर्गा की झांकी काफी आकर्षक लग रही थी। वहीं दूसरे रथ में कथावाचक वाणी भूषण पंडित प्रभु शरण तिवाड़ी विराजे थे। शोभायात्रा विवेकानंद चौक से शुरू होकर तिरंगा स्थल, मुख्य बाजार, कल्याण राय मंदिर, पंडित हजारी लाल शर्मा मार्ग, झुंझुनूं रोड चुंगी चौराहा होते हुए स्टेशन स्थित श्री दुर्गा मंदिर में जाकर विसर्जित हुई। इस दौरान माता के निशान माता दुर्गा को समर्पित किए गए। यात्रा में महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। वहीं माता के भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान मंदिर में समाज अध्यक्ष राजू भामा के नेतृत्व में मंदिर में कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजन भी शुरू हुआ। अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि शुक्रवार से स्टेशन के पास स्थित समाज के दुर्गा मंदिर में राम कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी कथा का वाचन करेंगे, जिसमें सुंदर झांकियों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
3/related/default