निवाई (लालचंद माली): डॉ.केएन मोदी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में विभिन्न राज्यों से करीब 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, टेक्निकल इवेंट्स, फैशन शो, संगीत एवं नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.केएन मोदी फाउंडेशन के चेयरमेन व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो.डॉ.देवेन्द्र कुमार मोदी व डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। डॉ.मोदी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं। पीआरओ ठा. तनुज सैंगर ने बताया कि सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ने विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने अपनी रचनात्मकता, कौशल एवं प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो.डॉ.जेपी दुबे, खेल डिप्टी डायरेक्टर इंद्रजीत शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ.पूनम केसवानी, प्रॉक्टर अनुभव मित्तल, नेहा गुप्ता, सत्यम कुमार, प्रिया शर्मा, उज्जवल शर्मा, कीर्ति शाह, महेन्द्र गुर्जर, विशाल सिंह, शोयब खान, सोर्य बंसल, मोहित मीना सहित समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
3/related/default