निवाई (लालचंद माली): जयपुर विद्युत वितरण निगम सहायक अभियंता कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण उज्ज्वला योजना में विद्युत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ गुरुवार से किया जाएगा। विद्युत निगम के सहायक अभियंता केसी माली ने बताया कि एलईडी बल्ब वितरण शिविर का शुभारंभ गुरुवार से सहायक अभियंता कार्यालय व अहिंसा सर्किल स्थित कार्यालय पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर अपना बिजली का बिल दिखाकर रियायती दर पर एलईडी बल्ब प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 200 रूपए में 5 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। इनकी 2 वर्ष की गारंटी होगी। उन्होंने बताया कि योजना में 9 वाट के तीन एलईडी बल्ब व 12 वाट के 2 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। उपभोक्ता इसके अलावा चार्जिंग टॉर्च ₹150 प्रति पीस, जिसकी 1 वर्ष की गारंटी, चार्जिंग एलईडी बल्ब ₹ 200 प्रति पीस 1 वर्ष की गारंटी पर उपलब्ध रहेगी। सहायक अभियंता माली ने बताया कि शिविर 19 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
3/related/default