खाता न बही भूमाफिया कहे जो सही

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में नला रोड, जनता कॉलोनी एवं पहाड़ के पीछे चरागाह एवं मंदिर माफी जमीन पर सैकड़ो बीघा अवैध कॉलोनियों में लाईटे लगवाई गई है। यह लाईटे बिना बिजली विभाग के कनेक्शन के अवैध रूप से 24 घंटे जलती रहती है, ऐसा भी नहीं है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी होने के बावजूद भी बिजली विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि भू माफियाओं की पहुंच एवं रसूख के आगे नगर पालिका एवं बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नतमस्तक नजर आ रहे हैं।

*किसके इशारे पर लगाई गई चरागाह एवं मंदिर माफी जमीन पर लाईटे*

चरागाह एवं मंदिर माफी जमीन पर किसके इशारे पर करोड़ों रुपए की लाइटे लगवाई गई है। लोगों द्वारा आरोप लगाया गया है कि भू माफिया की पहुंच एवं रसूख के आगे नतमस्तक होकर नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपए का दुरुपयोग कर यहां पर लाइटे लगवाई गई है। यह लाईटे 24 घंटे जलती रहती है, जो दिन में ही रात्रि का एहसास कराती है।

*अवैध लाईटो पर बिजली विभाग करेगा कार्रवाई* 

चरागाह एवं मंदिर माफी जमीन पर सैकड़ो लाइटे 24 घंटे जलती रहती है। इसमें खास बात यह है कि यह लाइटे विद्युत की चोरी करके जलाई जा रही है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। खुलेआम बिजली की चोरी कर सैकड़ो लाइटे जलाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का आरोप है कि भू माफियाओं के रसूख के आगे बिजली विभाग घुटने टेक चुका है।

*क्या अवैध लाइटो को हटाएगा नगर पालिका प्रशासन*

पद का दुरुपयोग करते हुए नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सैकड़ो बीघा चरागाह एवं मंदिर माफी जमीन पर लगाई गई करोड़ों रुपए की लाइटों को क्या हटा पाएगा पालिका प्रशासन या भूमाफियाओं के इशारों पर लगी रहने देगा। लोगों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि सत्ता के नशे में चूर भूमाफिया द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों से अनेक अवैध कार्य करवाए जा रहे हैं। अवैध कार्य करने से अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो, इसकी जिम्मेदारी भी भूमाफिया ले रहे हैं।
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता लक्की गोठवाल का कहना है कि बिना कनेक्शन के लगाई गई अवैध लाइटो को हटवाया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!