पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय-डुलानियां में मंगलवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश हलवान के द्वारा कक्षा 9वीं की होनहार छात्राओं को साईकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया। राजेश हलवान ने साईकिल वितरण के दौरान होनहार बालिकाओं को शैक्षणिक प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य सुनीता ने बताया कि छात्राओं ने साईकिल प्राप्त करते हुए खुशी जाहिर की। शिक्षा विभाग की ओर से निःशुल्क साइकिल वितरण योजनाओं के अन्तर्गत हर वर्ष कक्षा 9वीं की छात्राओं को साईकिल प्रदान की जाती है। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, विनिता, सुनीता चौधरी, रेशमी जांगिड़, ज्योति भरतवाल, मणी कुमारी, इन्दुबाला, नवीन कुमार, पूजा, रक्षा, शशि प्रकाश सोंकरिया, पूनम, प्रियंका, मोनिका, संगीता, पूनम उपस्थित रहे।
3/related/default