अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): देश के 28 प्रान्तों से अग्रोहा पधारे अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने श्री गोपाल शरण गर्ग को पुनः अपना राष्ट्रीय नेता चुना। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पुनः पांच वर्षों के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। अग्रोहा शक्तिपीठ: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक 15 मार्च 2026 को पितृभूमि अग्रोहा शक्तिपीठ के पावन प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन एवं फाउंडेशन के भामाशाह बोर्ड ऑफ ट्रस्टी डॉ.एसएस अग्रवाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही देश के सभी 28 प्रान्तों से पधारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री तथा आजीवन ट्रस्टीगण झुंझुनूं से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष अग्रवाल श्याम सुंदर जालान एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य झंडी प्रसाद हिम्मतराम एवं काफी बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित हुए। आम सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर औपचारिक रूप से त्यागपत्र सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, किन्तु उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके त्याग पत्र को अस्वीकार करते हुए एक स्वर में पुनः उन्हें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया और उनके नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। एसएस अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एक ऐसा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके माध्यम से समाज की सेवा, समाज की एकता और पितृभूमि अग्रोहा का विकास एक साथ देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में सम्मेलन ने समाज को नई दिशा दी है और देशभर में संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में समाज की एकता, शिक्षा, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए और तेज गति से कार्य करें। पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर गोपाल शरण गर्ग ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि समाज के विश्वास को बनाए रखते हुए वे संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा युवाओं, महिलाओं और व्यापारिक वर्ग को जोड़कर अग्रवाल समाज की सेवा में निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने कहा कि सम्मेलन की शक्ति उसकी एकता और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने सभी प्रान्तों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्री गोपाल शरण गर्ग के कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!