जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग ने आईईई और अपफ़्लेयर्स के सहयोग द्वारा एथिकल हैकिंग एव साइबर सुरक्षा पर साइबर शील्ड नामक पाँच दिवसीय छात्र कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियो को एथिकल हैकिंग एव साइबर सुरक्षा की तकनीकी जानकारी देना है। कार्यक्रम की शुरुआत आमंत्रित विशेषज्ञों सिद्धार्थ सिंह (संस्थापक अपफ़्लेयर्स) और रिच डेविड (साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ) के स्वागत के साथ हुई। डॉ.विपिन जैन (विभागाध्यक्ष) ने सिद्धार्थ सिंह का स्वागत किया, जबकि ऋतु शुक्ला (उप-विभागाध्यक्ष) ने रिच डेविड का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ.विपिन जैन ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध से बचने के लिए साइबर सुरक्षा की जानकारी होना अनिवार्य है, जो विद्यार्थियों को उद्योग में बेहतर करियर अवसर प्रदान करती है।
यह पाँच दिवसीय कार्यशाला प्रवीण यादव (सहायक प्रोफेसर), मनोज रमण (सहायक प्रोफेसर) और ऋतु शुक्ला (सहायक प्रोफेसर) के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपनी तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर बताया।