चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के रेलवे स्टेशन स्थित प्रसिद्ध देवीजी मंदिर के प्रांगण में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का पर्व बेहद खास होने वाला है। मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा, चिड़ावा के तत्वावधान में मंदिर परिसर में भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति के साथ-साथ ज्ञान और विज्ञान का अनूठा समन्वय देखने को मिलेगा। मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी भामा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 20 मार्च 2026 को होगा जो 26 मार्च 2026 तक निरंतर चलेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।आयोजन में व्यास पीठ से दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी अपने मुखारविंद से श्रीराम कथा का अमृत पान कराएंगे। कथा में रामायण के प्रसंगों का वैज्ञानिक विश्लेषण व सुमधुर संगीत व सजीव झाकियां युवा पीढ़ी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
3/related/default