राजस्थान विधुत मंत्रालयिक संगठन ने अपनी मांगों को लेकर उर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक संगठन ने झुन्झुनू की वीर धरा पर राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का गोल्याणा में स्वागत किया ओर राज्य में विद्युत विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार से अवगत कराया और जल्दी से जल्दी राज्य सरकार के आदेशानुसार पदों का पुनर्गठन करवाने की अपील क। अजमेर डिस्कोम अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि माननीय ऊर्जा मंत्री ने ध्यान से हमारी समस्या को सुना। स्वागत ओर ज्ञापन देते समय संगठन के झुन्झुनू जिला अध्यक्ष राकेश कृष्णिया, अनिल खाटकर, विक्रम कटेवा, सुनील रोहिल्ला, सीकर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र महरिया, ताराचन्द भास्कर, अमित भूकल, सांवरमल सुण्डा ओर सुरेन्द्र खीचड़, तकनीकी यूनियन के जिलाध्यक्ष विकास झाझड़िया ओर जिला महामंत्री आशीष पचार साथ थे। विद्युत श्रमिक संघ और लेखा शाखा संघ ने भी मन्त्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!