प्रेस वार्ता कर मंथन इंटर-स्टेट व्हीलचेयर रग्बी कप 2026 के आयोजन की दी विस्तृत जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0



बहरोड़ (सुनील दत्त शर्मा): दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में गत ग्यारह वर्षों से कार्यरत संस्था मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को बहरोड़ की पावन धरा पर इंटरस्टेट व्हीलचेयर रग्बी कप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी देने हेतु शनिवार को महावर धर्मशाला में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। राजस्थान में प्रथम बार आयोजित होने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश एवम उत्तराखंड के नेशनल पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं। मंथन फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहरोड़ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल स्टेडियम में प्रातः 8 बजे अतिथियों द्वारा इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले जाएँगे। जिसमें 3 लीग मैच प्रातः 10 बजे 11 बजे एवं दोपहर 12 बजे खेले जाएँगे। सेमीफाइनल दोपहर 2 बजे एवं फाइनल मुकाबला साँय 3 बजे आयोजित होगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान तीनों राज्यों के कप्तानों द्वारा रग्बी गेम की विस्तृत जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरोड़ विधायक डॉ.जसवंत सिंह यादव, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव, मशहूर समाजसेवी सेठ श्रीधर गुप्ता, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक कोटपूतली बहरोड विपिन चौधरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामकला यादव, बहरोड तहसीलदार राजेंद्र मोहन, थानाधिकारी अंकित सामरिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर, राजस्थान व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष यू के पांडे उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!