'विकसित राजस्थान रन-2026''— कोटपूतली में उमड़ा जनसैलाब, विकास के संकल्प के साथ दौड़े प्रतिभागी

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली-बहरोड़: भारतीय सांस्कृतिक परम्परा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में “विकसित राजस्थान रन-2026” के तहत रविवार को जिला स्तरीय दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली से जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। दौड़ सरदार विद्यालय से प्रारम्भ होकर अग्रेसन तिराहा से मुख्य बाज़ार होते हुए राजकीय एलबीएस कॉलेज कोटपूतली पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा मार्ग विकास, एकता और जनभागीदारी के उत्साह से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामवतार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर, आयुक्त नगर परिषद अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कलेक्ट्रेट एवं जिला प्रशासन के समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, एनसीसी, विभिन्न संगठनों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिला कलेक्टर ने कहा कि विकसित राजस्थान रन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि आज की जीवनशैली में नियमित व्यायाम, दौड़ और शारीरिक गतिविधियों को अपनाना बेहद आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से विशेष रूप से युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती है। जिला कलक्टर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में खेल-कूद और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें तथा दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें, जिससे एक स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान प्रतिभागियों को डीएनओ रविकांत जांगिड एवं शारीरिक शिक्षक द्वारा व्यायाम एवं प्राणायाम करवाकर शरीर को स्वस्थ्य रखने का संदेश भी दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!