राजस्थान दिवस समारोह: राज्य स्तरीय ओडीओपी और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी 19 मार्च तक

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के अवसर पर प्रदेश में 14 से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य स्तर और सभी जिलों में ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, जयपुर जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी और उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश ओला ने रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में राज्य स्तरीय और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सभी जिलों के ओडीओपी उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जहां से इन्हें खरीदा भी जा सकता है। इन दोनों प्रदर्शनियों में ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 120 स्टॉल लगाई गई हैं। आम लोग 19 मार्च तक सुबह 10 से शाम 7 बजे तक अवलोकन कर सकते हैं।

*जिला स्तरीय जेम्स एंड ज्वेलरी प्रदर्शनी*

जयपुर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र और राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) द्वारा जेम्स एंड ज्वेलरी प्रदर्शनी- 2606 ‘जयपुर रत्नम्’ लगाई गई है। इसमें जिले के ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 80 स्टॉल लगाई गई है।

*राजस्थान के सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी*

राजस्थान दिवस समारोह के तहत स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इनमें जिले आर्टिजन अपने उत्पादों के बारे में आमलोगों को जानकारी दे रहें और उनकी बिक्री भी कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!