मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अन्तर्गत 2 कृषक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपुतली-बहरोड़: प्रशासक कृषि उपज मंडी समिति कोटपूतली एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता समिति की बैठक बुधवार को मंडी कार्यालय में आयोजित की गई।  
सचिव कृषि उपज मंडी समिति कोटपूतली रामफूल गुर्जर ने बताया कि बैठक में कुल 05 प्रकरण रखे गये, जिसमें 02 प्रकरणों को स्वीकृत किया गया। आवेदक सुनिता देवी निवासी करोली तह-पावटा तथा मन्नी देवी निवासी ढाणी जाटाला, तह-पावटा को 2-2 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गयी।      

*कृषक उपहार योजना के लॉटरी विजेताओं को पुरस्कार वितरित*

मंडी सचिव ने बताया कि मंडी यार्ड में अपनी कृषि उपज लाने वाले कृषको को ई-गेट पास पर कृषक उपहार योजना के ताजत कूपन जारी किये, जिसकी लॉटरी निकाली गई। जिसमें प्रथम विजेता प्रेमचन्द को 25 हजार रुपए तथा द्वितीय विजेता गोपीराम को 15 हजार रुपए एवं तृतीय विजेता अशोक को 10 हजार रुपए की राशि से पुरस्कर किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!