निवाई (लालचंद माली): श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में रामनवमी पर श्री श्याम मंदिर के समीप स्थित प्रांगण में आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोड़े नए जीवन की शुरुआत करेंगे। संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि संस्थान के तत्वावधान में आठवां सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन में 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इनमें 8 जोड़े हिन्दू व 2 इस्लामी जोड़े शामिल हैं। जिनका विवाह उनके धर्म अनुसार संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि हिंदू जोड़ों का विवाह आचार्य पंडित मोहनलाल शास्त्री खणदेवत के निर्देशन में 11 विद्वान पंडितों के सानिध्य मं एवं मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। नितिन छाबड़ा ने बताया कि सुबह 10 बजे चिंताहरण गणेश मंदिर से निकासी रवाना होकर विवाह स्थल श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहां पर तोरण की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद वरमाला का आयोजन होगा। तत्पश्चात पाणिग्रहण संस्कार व निकाह संपन्न होगा। इसके बाद आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर वधू के लिए अलग-अलग पंडाल की व्यवस्था की गई है। मेहमानों के ठहरने व भोजन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। संस्थान के कार्यकर्ता सर्वेश द्विवेदी, रवि अग्रवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, घासी अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, विनोद कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, शशि टोडवाल, अनिल पारीक सिरस, हरीश गौतम, राकेश शर्मा, आनंद पारीक, अविनाश पारीक, विश्वास पारीक, रवि पारीक, चेतन पारीख व रामचरण विजय सहित संस्थान के कार्यकर्ता व आमजन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आज, 10 जोड़े नए जीवन की करेंगे शुरुआत
By -
March 25, 2026
0
Tags: