बादीपुर गौशाला पर मनाई गई महाराजा सूरजमल की जयंती

AYUSH ANTIMA
By -
0


जुरहरा/डीग (रेखचन्द्र भारद्वाज): जुरहरा कस्बा क्षेत्र के ग्राम बादीपुर की गौशाला पर शुक्रवार को जाट समाज के अध्यक्ष भगवान सिंह फौजदार की अध्यक्षता, नेमसिंह फौजदार के मुख्य आतिथ्य व जुरहरा तहसीलदार मोहन लाल सियोल के विशिष्ट आतिथ्य में महाराजा सूरजमल की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। महाराजा सूरजमल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के तहत भगवान सिंह फौजदार व उपस्थित कामां-पहाड़ी के 25 गांवों की जाट सरदारी के द्वारा महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रंद्धाजलि दी गईं। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध वक्ताओं के द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों पर रोक लगाने का आह्वान किया गया। जाट समिति के सदस्य गजेन्द्र जाट जुरहरा ने बताया कि महाराजा सूरजमल जयंती के अवसर पर क्षेत्र के सभी गांवों की जाट सरदारी से गणमान्य लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!