बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, सदर पुलिस की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना परिसर में खड़ा करवाकर चालक व मालिक के विरूद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!